• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस नेता नीरज सिंह पर दागी गई 67 गोलियां,गैंग्स ऑफ वासेपुर की याद ताजा

नई दिल्ली। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की जिस तरीके से हत्या हुई वह फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के कथानक की याद दिलाता है। कांग्रेस के 37 वर्षीय नेता नीरज सिंह पर मंगलवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एके-47 व पिस्तौलों से कुल 67 गोलियां दागीं। कोयला नगरी धनबाद में कोयला गैंगों की लडाई की ये नवीनतम वारदात है। नीरज सिंह सूरजदेव सिंह के भतीजे हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में राम अधीर सिंह की किरदार उन्हीं से प्रेरित था।

नीरज सिंह का बुधवार को मोहलबनी घाटी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई एवं धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। उनके अंतिम संस्कार को लेकर शहर में सुरक्षा का भारी बंदोबस्त किया गया था। हत्या के खिलाफ कांग्रेस ने 23 मार्च को बंद का आह्वान किया है। सीपीएम, सीपीआई पार्टी ने भी बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस व इसके मजदूर संगठन इंटक के नेता राजेंद्र सिंह ने भी बंद का समर्थन किया है।

सुबह से ही नीरज सिंह के घर रघुकुल के बाहर उनके समर्थकों का भारी भीड जुटने लगी। उनकी शव यात्रा में ब़डी संख्या में समर्थक शामिल हुए। उधर, एसआइटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल की बैरीकेडिंग कर दी गयी है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैगमार्च किया गया है। वहीं, रांची में इस मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डीजीपी डीके पांडेय को तलब कर नीरज सिंह हत्याकांड की जानकारी ली। उन्होंने डीजीपी को मामले की जांच को जल्द अंजाम तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी को कहा कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी करायें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dhanbad congress leader neeraj singh was shot 67 bullets, reminds gangs of wasseypur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanbad , congress, neeraj singh, dy mayor, murder, 67 bullets, gangs of wasseypur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dhanbad news, dhanbad news in hindi, real time dhanbad city news, real time news, dhanbad news khas khabar, dhanbad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved