करौली। करौली की पांचना नदी में डूबने से शनिवार को एक पदयात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर शव बाहर निकाला गया। 108 एम्बुलेंस द्वारा शव राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां परिचितों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसकी पहचान रूपवास थाना क्षेत्र के दौलतगढ़ निवासी गीतम पुत्र बनेसिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार गीतम अपने साथियों के साथ कैलादेवी मां के दर्शनों के लिए गांव से पैदल आया था। शनिवार दोपहर में करौली पहुंचने पर पांचना नदी में साथियों के साथ नहाने लगा। इस दौरान वह नहाते हुए पानी की गहराई की ओर चला गया और पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव नदी से बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल भिजवाया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope