कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी 19 चक्र की गणना के बाद रविवार को
मध्यप्रदेश के चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित घोषित किए गए।
नीलांशु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को
14,133 वोटों से हराया। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। इस सीट के लिए
मतदान नौ नवंबर को हुए थे। यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के
कारण खाली हुई थी। ये भी पढ़ें - इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर
इस सीट से चुनाव मैदान में 12 उम्मीदवार भाग्य
आजमा रहे थे, जिसमें नौ निर्दलीय थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रमुख नंदकुमार चौहान ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष
में प्रचार किया था।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope