जोधपुर। फैशन की दुनिया में जोधपुर का नाम भी जुड़ा हुआ है और यहां के रंगों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और फैशन की दुनिया में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। यहां के फैशन डिजायनर और स्टूडेंट्स भी रेगिस्तान के रंगों को अब नए अंदाज में दिखाना चाहते हैं। कुछ सैलून पहले ही रेगिस्तान के धोरों को भी फैशन की दुनिया में शामिल कर चुके हैं।
यहां खिलते हैं फैशन के रंग
शहर के सरदारपुरा क्षेत्र स्थित आई निफ्ड के सीईओ अनिल खोसला ने दौरा किया और खुशी जताई कि यहां के रंग दुनिया के मन भा रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को मोटिवेशन बढ़ाने के बारे में बताया। साथ ही फैशन फिल्म जगत में कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। खोसला ने बताया कि फैशन की अपनी अलग ही दुनिया है और अलग ही बाजार भी। वर्तमान में इस क्षेत्र में बेहतरीन संभावनाएं हैं और स्टूडेंट्स को जी जान से अपने फन का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित फैशन शो में मिस इंडिया टॉप-10 फाइनलिस्ट 2012 हिमाक्षी अग्रवाल ने स्टूडेंट्स के साथ रैंप वॉक किया।
रेगिस्तान के रंग है सबसे जुदा
जोधपुर आईनिफ्ड डायरेक्टर श्रीपाल मोहनोत ने कहा कि फैशन का ग्लैमर हमारे रंगों को और ज्यादा चटकीला बना देता है। हमने हमारे रंगों को दुनिया के सामने रखा, तब एक समय तो ऐसा आ गया जब फैशन इंड्रस्ट्री में रेगिस्तान के रंग भी खिल गए। हम आगे भी इसी तरह से फैशन जगत में हमारे रंगों और कला को बनाए रखने के प्रयास करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope