• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CM ने किया प्रदेश के पहले महिला थाने का उद्घाटन

CM inaugurates vasundhara raje first lady station of the Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को गांधी नगर में प्रदेश के पहले ``ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन’’ महिला थाने का उद्घाटन किया। यह दिन इसलिए भी खास हैकि इस दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिन है और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस भी।

महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए प्रदेश में महिला थानों में महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर मजबूत किया जाएगा। जिससे महिलाएं
बेझिझक अपनी समस्याओं को महिला पुलिस कर्मियों को कह सके ताकि उन्हें जल्दी न्याय मिले।

यह होगा फायदा

इन थानों में आने वाले महिला परिवादी अपनी पीड़ा को बेखौफ हो कर महिला पुलिसकर्मी से साझा कर सकेगी। साथ ही कई पीडिताएं पुरूष पुलिस को अपनी व्यथा बता नहीं पाती थी। अब इस थाने के जरिए वो न्याय पा सकेगी। उल्लेखनीय हैं कि सीएम राजे का सपना है कि प्रदेश की हर महिला के सम्मान
में कोई कोर कसर नहीं रहे। इसी सोच के चलते सीएम राजे ने महिला पुलिस थानों की शुरूआत की है।

महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए प्रदेश में महिला थानों में महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर मजबूत किया जाएगा। जिससे महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याओं को महिला पुलिस कर्मियों को कह सके ताकि उन्हें जल्दी न्याय मिले।

मुख्यमंत्री राजे बुधवार शाम जयपुर के गांधी नगर स्थित महिला पूर्व थाने को अपग्रेड कर बनाए गए संपूर्ण महिला थाने के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों से बातचीत में कहा। महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में पहला संपूर्ण महिला थाना खोलने पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, डीजीपी मनोज भट्ट, कमिश्नर संजय अग्रवाल को बधाई दी और महिलाओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के
लिए भी कहा। आईपीएस तपस्विनी ने किया नुक्कड नाटक इस अवसर पर आईपीएस तपस्विनी गौतम की टीम द्बारा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्बारा स्वरचित नुक्कड-नाटक आवाज की प्रस्तुति कर घरों व सरेराह महिलाओं से होने वाली अभद्रता आवाज उठाने का संदेश दिया। नुक्कड-नाटक को देखने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर कमिश्नरेट का सराहनीय कदम बताया।

जयपुर के गांधी नगर स्थित महिला थाने को अपग्रेड कर थाने में 22 महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुरुष सब इंस्पेक्टर के साथ कांस्टेबलों की टीम को रिजर्व में रखा गया है।

इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, डीजीपी मनोज भट्ट, एडीजी क्राइम पीके सिह, एडीजी एनआरके रेड्डी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-CM inaugurates vasundhara raje first lady station of the Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister vasundhara raje, cm vasundhara raje, vasundhara raje, chief minster of rajasthan, cm of rajasthan vasundhara bjp, cm raje, inaugurates, first lady station, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved