चंबा। NH चम्बा-पठानकोट और NH चम्बा तीसा मार्ग पर रावी नदी के ऊपर बनने वाला यह पुल प्रदेश में बन रहे अन्य पुलों की अपेक्षा जल्दी बन कर तैयार होगा। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एस.के.गंजू ने आज यह बताते हुए कहा कि 13.46 करोड रूपए की लागत से बनाया जाने वाला यह पुल मात्र डेढ साल में बन कर तैयार हो जायेगा और जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। इसके बनने से आधे से ज्यादा ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल जायेगी। नॉर्थजोन हिमाचल धर्मशाला के चीफ इंजीनियर एस.के.गंजू ने चंबा में चल रहे कार्यों की खुद जाकर समीक्षा की। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के इस. इ. बी.एस.बरवाल,अधिशासी अभियंता चंबा जीत सिंह ठाकुर, सलूणी मंडल के अधिशासी अभियंता डी.एस. पठानियां के साथ अन्य कई लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope