अजमेर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी चुनाव में बड़ी जीत में अपनी मुख्य भूमिका निभाने वाले ओम माथुर का रविवार को अजमेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। जयपुर से पाली जा रहे ओम माथुर कुछ देर के लिए अजमेर रुके थे और इसी दौरान उन्हांेने अशोक उद्यान के पास एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि राजस्थान में चल रही सत्ता परिवर्तन की बातें सिर्फ राजनीति से प्रेरित है और इन बातों को में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जब भी उनको कोई जिम्मा दिया है, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया है। लेकिन पार्टी में अब सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की जरूरत है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माथुर ने कहा कि जिस तरह आज भारत देश में भाजपा की लहर चल रही है। उससे लगता है कि आने वाले समय में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। माथुर के आगमन पर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व सभापति और पार्षद सुरेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा सहित कई भाजपाइयों ने माथुर का स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope