• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर लहराया भाजपा का परचम

गोंडा। सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए परिणाम आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने यहां की सभी सात सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खिलाफ यहां से प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के साथ पूर्व मंत्री मैदान में थे। परिणाम के अनुसार, मनकापुर में पूर्व मंत्री भाजपा के रमापति शास्त्री ने एक लाख दो हजार 862 वोट हासिल कर बसपा के रमेश गौतम को 60 हजार 161 मतो से पराजित किया। यहां सपा के राम विशुन आजाद को 24695 मत मिले गोंडा सदर में भाजपा के प्रतीक भूषण शरण सिंह ने बसपा के जलील खां को 11 हजार 641 मतों से पराजित किया। यहां सपा के सूरज सिंह को 41183 व शिवसेना के महेश तिवारी को 35454, निर्दल निर्मल श्रीवास्तव को मात्र 3772 मत मिले।

कर्नलगंज में भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने 82867 मत पाकर सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को 28 हजार 405 मतों से हराया । यहां बसपा के संतोष तिवारी को 33241 मत मिले। तरबगंज में भाजपा के प्रेम नरायन पांडेय ने कृषि मंत्री पंडित सिंह को 38 हजार 422 मतों से हराया उन्हें एक लाख 51 तथा बसपा के पप्पू सिंह को 29229 मत मिले। मेहनौन में भाजपा के विनय द्विवेदी ने 84304 मत लेकर बसपा के अरशद अली को 36 हजार 378 मतों से पराजित किया।

यहां सपा के राहुल शुक्ला को 42526 व निर्दल प्रतिभा सिंह को 17619 मत मिले। कटरा में भाजपा के बावन सिंह ने सपा के बैजनाथ दुबे को 30 हजार 811 मतों से हराया। जबकि बसपा के मसूद खां को 55947 वोट मिले। गौरा में भाजपा के प्रभात वर्मा ने 70670 वोट पाकर सपा के राम प्रताप सिंह को 29 हजार 243 मतों से पराजित किया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-bjp won all seats to gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, won, seats, gonda, up election, up election 2017, politics, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved