• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वाराणसी में मोदी का प्रवास लाया रंग, आठों सीट पर खिला कमल

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन तथा एक रात का प्रवास रंग लाया। उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए शनिवार को आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने यहां पर सभी आठ सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खिलाफ यहां से प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ पूर्व सांसद भी मैदान में थे। वाराणसी में भाजपा के अवधेश सिंह ने पिंडरा (384) से बसपा के बाबू लाल को हराया। यहां से विधायक रहे कांग्रेस के अजय राय तीसरी पायदान पर थे। अजगरा (385) से भाजपा समर्थित सुभासपा के कैलाश सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को हराया। शिवपुर (386) से भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनंद मोहन यादव को पराजित किया।

रोहनिया में भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह ने सपा के महेंद्र सिंह पटेल को हराया। वाराणसी शहर उत्तरी (388) से भाजपा के रवींद्र जायसवाल ने कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी को पराजित कर दिया। शहर दक्षिणी (389) से भाजपा के नीलकंठ तिवारी ने पूर्व सांसद कांग्रेस के राजेश मिश्रा को हराया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-bjp won all 8 seats of varanasi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, won, 8 seats, varanasi, up election, up election 2017, politics, kashi, pm modi, stay, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved