• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अखिलेश बौखलाहट में कर रहे गलत बयानबाजी: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा सरकार में जाति विशेष के अधिकारियों का उत्पीड़न करने के बयानों की आलोचना की है। भाजपा के लखनऊ जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि योगी सरकार में किसी जाति, किसी धर्म के अधिकारियों पर बदले की कार्यवाही नहीं की गई है। भाजपा सरकार में योगी जी 22 करोड़ प्रदेश की जनता के हित की बात करते हैं, जो अखिलेश जी को हजम नहीं हो रहा है और वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

यादव ने कहा, "अखिलेश बौखला कर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के लिए संगठित गिरोह बनाकर प्रदेश में लूट की है। उनको किसी भी कीमत पर भाजपा सरकार बख्शेगी नहीं। पिछले 15 वर्षो से खाने एवं खिलाने की नीति पर सरकारें चल रही थी, उनको जरूर तकलीफ होगी।"

जिलाध्यक्ष ने कहा, "पिछली सरकार में जिन दलालों एवं सपाई नेताओं ने जनता पर अत्याचार किया है, जमीनों पर अवैध कब्जा कर गरीब जनता का शोषण किया वह लोग सरकार बनते ही भाजपा का झंडा लगाकर पुलिस पर रौब गांठने का काम कर रहे हैं।"

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bjp attack on akhilesh yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, attack, akhilesh yadav, politics, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved