पटना। बिहार विधान परिषद की चार में से दो सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उनमें एक जदयू जबकि एक सीट रालोसपा (राजग) के खाते में गई है जबकि दो सीटों के लिए मतों की गिनती अभी भी जारी है। विधान परिषद चुनाव में चार सीटों में से दो के रिजल्ट बुधवार की देर शाम घोषित कर दिये गये। यूपी विधानसभा चुनावों के बाद सब की नजर बिहार के इस चुनाव पर थी। इस चुनाव में मुकाबला कांटे का था तो नतीजे भी बराबर ही आते दिख रहे हैं। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कोसी शिक्षक सीट से जहां जदयू के डॉ संजीव कुमार सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की, वहीं गया शिक्षक सीट पर रालोसपा के संजीव श्याम सिंह ने लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया है।
गया स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है, वहीं सारण स्नातक सीट महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है। कोसी शिक्षक सीट से जदयू प्रत्याशी डा. संजीव कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रो जगदीश चंद्र को 6013 मतों से पराजित किया। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रालोसपा के संजीव श्याम सिंह विजय घोषित कर दिये गये हैं।
चुनाव आयोग ने मतों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। गया स्नातक, गया शिक्षक, सारण स्नातक और कोसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर नौ मार्च को वोट डाले गये थे। चार सीटों पर अवधेश नारायण सिंह, रालोसपा के संजीव श्याम सिंह, जदयू के संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल 8 मई को समाप्त हो रहा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope