जयपुर। चैत्र नवरात्र पर्व व नव संवत्सर पर राज्यपाल कल्याण सिंह अौर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
ने राजस्थान प्रदेश के निवासियों को हार्दिक बधाई व
शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विक्रम संवत् 2074 में प्रदेश की खुशहाली और
समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल
ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्र शुक्ला प्रतिपदा से नव संवत्सर का प्रारंभ ऋतु
संधि के साथ- साथ हमारे जीवन में नई आशा और स्फूर्ति का संचार करता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा ने
राक्षसी वृत्तियों का संहार कर धर्म की पुनः स्थापना की थी। देवी दुर्गा के नौ रूप
हमें नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराते हैं।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर सभी से
आह्वान किया है कि वे घर, परिवार तथा समाज में मातृ शक्ति का
सम्मान बनाये रखने तथा इसमें अभिवृद्धि का संकल्प लें।
राजे ने
कहा कि चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रों के साथ ही हिन्दू नव संवत्सर शुरू होता है।
नव संवत्सर जीवन में नई आशा, उमंग और उत्साह का संचार करता है।
उन्होंने कामना की है कि इस नव संवत्सर में सभी लोगों के योगदान से हमारा प्रदेश
खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।
अभिनेता गोविंदा की राजनीति में एंट्री: CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope