बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अरुणाचल प्रदेश के एक छात्र पर हुए हमले को लेकर हैरानी जताई और कहा कि इस मामले के आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञातव्य है कि पिछली 6 मार्च को बेंगलुरु में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। छात्र के मुताबिक उसके मकान मालिक ने पानी के ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से पीटा और जूते चाटने के लिए मजबूर किया। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, अरुणाचल के छात्र पर हमला स्तब्ध करने वाला है। पुलिस ने त्वरित कदम उठाया और गुनाहगार को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बेंगलुरु की नॉर्थ-ईस्टर्न कम्युनिटी ने इस हमले को नस्लीय आक्रमण बताया है। जिसके बाद पुलिस ने कम्युनिटी को भरोसा दिलाया कि अगर नस्लीय हमला साबित होता है, तो आरोपी के खिलाफ एडिशनल चार्ज लगाए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope