अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पिछले साल हुए लाखों के रद्दी घोटाले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को आगरा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। बोर्ड द्वारा वर्ष 2015-16 में निकाली गई रद्दी निविदा में आगरा की फर्म ने 72 लाख का घोटाला किया था।
मामला जून, 2016 का है जब बोर्ड के उपसचिव प्रेम सिंह सिसोदिया ने बोर्ड में रद्दी घोटाले का मामला दर्ज करवाया था। बोर्ड ने 2015 व 16 के लिए निकली रद्दी को बेचने के लिए निविदा निकाली थी। यह निविदा मुरादाबाद की फर्म के मालिक इरशाद खान के नाम निकली। आरोपी इरशाद ने ज्यादा पैसे कमाने के लिए बोर्ड को गुमराह कर मॉल कम दर्शाया और अपने नारेली स्थित गोदाम में जमा किया और अलग से बेच दिया था। सिविल लाइन थाना अधिकारी करण सिंह ने बताया कि आरोपी इरशाद ने बोर्ड से रद्दी भरने के लिए तीन ट्रक लगाए थे। वह तीनों ट्रकों में रद्दी भरकर निकालता और धर्मकांटे पर चिप सिस्टम के जरिये रद्दी को कम तुलावता और बची हुई रद्दी नारेली स्थित गोदाम पर खाली करवा लेता। इस तरह से उसने बोर्ड को करीब 72 लाख का चूना लगाया। पुलिस के अनुसार बोर्ड को रद्दी की सही कीमत 1 करोड़ 22 लाख मिलनी थी, लेकिन आरोपी इरशाद की इस होशियारी के चलते बोर्ड को केवल करीब 50 लाख ही मिल पाए और 72 लाख का घोटाला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस घपले में शामिल रवि, साहिल, अमित, सत्यवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को इनका मेडिकल करवाया है। इनसे मुख्य आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अजमेर
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope