इलाहाबाद। अगर आप सोच रहे हैं कि योगी सरकार
की एंटी रोमियों स्क्वॉयड सिर्फ लड़कों को ही सबक सिखायेगी तो सावधान रहिये।
इलाहाबाद में शाम 6 बजे से रात 9 बजे
तक चले एंटी रोमियों स्क्वॉयड चेकिंग में लड़कियों को भी सबक सिखाया। लड़कों के साथ
बाइक पर सवार लड़कियों को रोका गया और उनका भी चालान किया गया। जबकि कईयों को पूछताछ
के बाद कड़ी हिदायत भी दी गई।
लड़कियों का भी चालान
इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर एंटी रोमियों स्क्वॉयड ने चेकिंग लगाई
और बाइक सवार लड़कों के साथ लड़कियों पर भी कार्रवाई की। महिला थाने की पुलिस के साथ
चलाई गई एंटी रोमियों स्क्वॉयड चेकिंग में लड़कियों का भी चालान हुआ। जो लड़की बिना
ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के गाड़ी चला रही थी, उनका
भी चालान हुआ। सुभाष चौराहे पर महिला स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रही लड़कियों का भी
चालान किया। साथ ही चौराहे पर खड़ी लड़कियों से पूछताछ करते हुये हिदायत दी गई।
123 रोमियों भी धराये
योगी सरकार के आदेश पर इलाहाबाद में चलाये गये एंटी रोमियों
स्क्वॉयड ने शहर में कई जगहों पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 123 संदिग्ध लड़कों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ कर बाद में
छोड़ दिया। सिविल लाइंस, कीडगंज, चौक,
कोतवाली, शाहगंज और अतरसुइया में सख्ती से
चेकिंग कराई गई। एसपी सिटी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि एक महिला समेत चार
सिपाहियों की टीमे बनाई गई। शहर के सभी थानेदार एंटी रोमियो स्क्वॉयड के साथ गहन
चेकिंग कर रहे हैं।
मचा रहा हड़कंप
सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा से पुराने
शहर तक एसपी सिटी, ट्रेनी आईपीएस व ट्रेनी सीओ के साथ
संदिग्ध लड़कों की धरपकड़ की गयी। चौराहे पर खड़े होकर मौज ले रहे लड़के खास तौर पर
एंटी रोमियों स्क्वॉयड के निशाने पर रहे। पुलिस को देखकर लड़के भागते भी नजर आये और
हड़कंप का माहौल नजर आया।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope