• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मनचले ने लेडी IPS अफसर के मुंह पर छोड़ा सिगरेट धुआं, फिर जो हुआ...

बरेली। उत्तर प्रदेश में इन दिनों हर ओर योगी सरकार के फैसले सुर्खियों में बने हुए हैं। चाहे वह सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान पर बैन हो या फिर एंटी रोमियो स्क्वॉड। राज्य के बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम का नेतृत्व कर रही सिविल ड्रेस में एक महिला आईपीएस भी मनचलों का शिकार होने से नहीं बच सकी, जब वह लड़कियों की शिकायत पर बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लडक़े से पूछताछ कर रही थीं। वहां सिगरेट पी रहे एक मनचले ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फंूक दिया। घटना के बाद चार मनचलों को पुलिस ने दबोच लिया।
बता दें कि यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए गए हैं। टीम को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी को बरेली कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर मिली थी। वह टीम के साथ बरेली कॉलेज पहुंची और लड़कियों से बात करने लगी। इसी दौरान उन्हें एक दुकान पर कुछ लडक़े खड़े दिखे। लड़कियों ने बताया कि ये लडक़े आए दिन लड़कियों के साथ छेडख़ानी किया करते हैं। इसके बाद रवीना त्यागी उन लडक़ों के पास पहुंची। सिविल ड्रेस में होने की वजह से लडक़े उन्हें पहचान नहीं पाए और वहां सिगरेट पी रहे एक लडक़े ने रौब दिखाते हुए उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने फौरन वहां खड़े चार लडक़ों को दबोच लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An assiduous left cigarette smoke on the face of Lady IPS officer, then happened ...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assiduous, cigarette smoke, lady ips officer face, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bareilly news, bareilly news in hindi, real time bareilly city news, real time news, bareilly news khas khabar, bareilly news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved