करनाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को करनाल पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के साथ सेक्टर नौ स्थित श्रीकृष्णधाम मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर में स्वामी ज्ञाननंद महाराज से भी मुलाकात की और कई विषयों पर चर्चा की। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का भव्य स्वागत किया।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope