अम्बाला। भाजपा का तीन दिवसीय कार्य विस्तार योजना प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ। इसके लिए अम्बाला से भाजपा कार्यकर्ताओं का 9 सदस्यीय का दल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमोहन ने अम्बाला कैंट के पीडब्ल्यूडी
रेस्ट हाउस भाजपा कार्यकर्ताओं के नौ सदस्यीय दल को हार पहनाकर उन्हें
कुरुक्षेत्र के ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनिंग के लिए रवाना किया। उससे पहले
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और फिर उन्हें रवाना किया।
कुरुक्षेत्र में लगने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिवर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला करेंगे तथा शिवर का समापन 26 मार्च को होगा। इसमें भाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। आज इस शिष्टमंडल को जिला प्रधान जगमोहन ने रवाना किया।
जिला अध्यक्ष जगमोहन ने बताया कि भाजपा पंडित दिन दयाल विस्तार यजना का वर्ष मनाने जा रही है, जिसके उपलक्ष्य से कुरुक्षेत्रा में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जायेगा व दूसरे शहर में जाकर क्या करना है उसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope