• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अखिलेश ने मुलायम पर किताब का विमोचन किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुलायम सिंह यादव नामक शीर्षक की पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा, "संसदीय लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के लिए संसदीय विषय पर लिखीं पुस्तकें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन पुस्तकों का अध्ययन कर विधायक जनहित की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर सरकार से समाधान करा सकता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "ये पुस्तकें संसदीय विषयों में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राजनीति व संसदीय विषयों में अध्ययन व शोध करने वालों के लिए इन पुस्तकों की बड़ी ही उपयोगिता होती है।" उन्होंने पुस्तकों के प्रकाशन के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व विधानसभा पुस्तकालय की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पर आधारित पुस्तक सदन में समाजवाद और तीन अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें उत्तर प्रदेश में संविदा सरकारें, उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों का उद्भव एवं विकास व उत्तर प्रदेश विधान सभा के महत्वपूर्ण विधायन का भी विमोचन किया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh releases book on Mulayam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, releases, book, mulayam singh, up, assembly, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved