भीलवाड़ा। जिले में ए श्रेणी की कहे जाने वाली कृषि उपज मण्डी इन दिनों अतिक्रमण की भेंट चढी हुई हैं। यहां पर व्यापारियों की ओर से माल सडक़ पर छोड़ देने से वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है वहीं इसके कारण कई बार जाम भी लग जाता है। इसके चलते व्यापारियों और हम्मालों ने मण्डी प्रशासन से शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।
व्यापारी ओमप्रकाश टिकयानी ने कहा कि व्यापारियों को यहां भंडारण पर गोदाम दिए गए हैं। इसके बावजूद कई व्यापारी इसका उपयोग नहीं करके सडक़ों पर ही अपना माल छोड़ देते हैं। व्यापारियों को अधिकारियों का भी संरक्षण मिला हुआ, जिसके कारण यहां के हालात खराब हो रहे हैं। मण्डी में स्थाई सचिव नहीं होने से यहां अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। फुटकर व्यापारी मथुरा लाल माली ने कहा कि मण्डी में व्यापारी भी बढ़े हैं और कई जगहों पर अतिक्रमण भी किया जा रहा है। जिसके कारण यहां पर जाम लगा रहता है। हमने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक यहां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope