|
|
 |
| गुजरात दंगे मामले में मोदी से होगी पूछताछ |
| नई दिल्ली। 2002 में गोधराकांड के बाद दंगों के मामले में पूछताछ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी को उसके सामने 21 मार्च को हाजिर होने के लिए समन भेजा है। दंगों के दौरान अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में हुए संहार में जिंदा जला दिए गए दिवंगत कांग्रेस सांसद अहसान जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी की अपील के बाद यह समन जारी किया गया है। एसआईटी प्रमुख आर के राधवन ने कहा कि मुख्यमंत्री मोदी को समन भेजा है और हम अब तक जमा हुए सबूतों के आधार पर कुछ सवाल पूछेंगे। इससे ज्यादा और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी को 21 मार्च को हाजिर होने के लिए समन भेजा गया है .... |
|