कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नरम तेवर दिखाए है। लेकिन बीजेपी
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ तेवर तल्ख हो गए है। एक प्राइवेट टीवी
चैनल के साथ इंटरव्यू में ममता ने कहा कि मैं पीएम मोदी का फेवर करती हूं,
शाह का नहीं। मैं पीएम को दोष नहीं देती हूं। मुझे उन्हें दोष क्यों देना
चाहिए। उनकी पार्टी को इसका ध्यान रखना चाहिए। ममता ने कहा कि इस समय देश
में सुप्रीम तानाशाही का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश में एक पार्टी का
अध्यक्ष सरकारी मामलों में दखल कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ममता ने कहा कि लेकिन आज
हम समस्याओं का सामना क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह
प्रधानमंत्री को इसके लिए दोषी नहीं ठहराती, लेकिन उनकी पार्टी को इसका
ख्याल रखना चाहिए। क्यों उनकी पार्टी सभी के लिए समस्या खड़ी कर रही है।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता के इस बयान को पीएम मोदी की गरीब
समर्थित नीतियों को स्वीकार करने का संकेत बताया है। विपक्ष के लिए ममता
बनर्जी का यह बदला हुआ सुर जरूर चौंकाऊ हो सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope