• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुनोत्री राजमार्ग लगातार तीसरे दिन भी बंद

Yamunotri highway remains blocked continues third day - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड में यमुनोत्री राजमार्ग गुरुवार को लगातार तीसरे तीन भी बंद है। भूस्खलनों से राजमार्ग पर मलबा इक_ा हो गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग बंद होने से 800 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन मलबा हटाने का काम कर रहा है। राजमार्ग पर यातायात बहाल होने में एक और दिन लग सकता है। उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बडकोट और यमुनोत्री के बीच की पहाड़ी रुक-रुककर टूट रही है।

उन्होंने बताया कि कई शिलाखंडों के टूटकर राजमार्ग पर गिरने से यातायात बाधित हुआ है। राजमार्ग का 600 मीटर से अधिक का क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा, मलबे के बार-बार गिरने से मरम्मत कार्य भी बाधित हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yamunotri highway remains blocked continues third day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamunotri highway, yamunotri highway remains blocked, landslide on yamunotri highway, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved