• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 KM की दौड़ के बाद 7 कैडेट्स की तबीयत खराब, 2 की मौत

Indian Military Academy Cadet Dies Two Days After Collapsing In A 10-KM Run - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी में शुक्रवार को हुई 10 किलोमीटर की दौड़ के बाद 7 कैडेट्स की तबीयत खराब हो गई। जिनमें से दो कैडेट्स की उपचार के दौरान मौत हो गई है। हालांकि, अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि दो कैडेट्स की मौत के पीछे सांस फूलना और डिहाईड्रेशन वजह हो सकती है।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देहरादून के बाहरी इलाके में स्थित विकासनगर ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को कैडेट्स के लिए 10 किलोमीटर दौड़ कराई गई। इस दौरान 7 कैडेट्स बीमार पड़ गए। अचानक तबीयत बिगडऩे पर कैडेट्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, रविवार को उपचार के दौरान दीपक शर्मा (22) और नवीन क्षेत्री (23) की मौत हो गई।

बाकी कैडेट्स की हालत स्थिर है। मरने वाला दीपक पंजाब के बठिंडा और नवीन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि इस तरह की दौड़ आईएमए की ट्रेनिंग का हिस्सा है। इसे कैडेट्स का स्टैमिना बढ़ाने के लिए समय-समय पर कराया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Military Academy Cadet Dies Two Days After Collapsing In A 10-KM Run
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian military academy, death, second cadet, ima, dehradun, rigorous training, cadets, academy, deepak sharma, navin chhetri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved