• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

...जब भूस्खलन के मलबे में फंसा बीजेपी नेता निशंक का वाहन

BJP leader nishank vehicle briefly trapped in landslide debris - Dehradun News in Hindi

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ शुक्रवार को बाल-बाल बच गए, जब उनका वाहन कुमाऊं क्षेत्र में यात्रा के दौरान सिरोबागढ़ में एक भूस्खलन में फंस गया। पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के सांसद अपने कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर थे, उसी समय एक बड़े भूस्खलन का मलबा उनके काफिले के सामने आ गया और उनका वाहन फंस गया।

निशंक सडक़ से मलबा हटाए जाने के बाद अपनी कार से निकल सके। बाद में रास्ता साफ होने के बाद अपनी यात्रा पर जा सके। यह घटना श्रीनगर से करीब 15 किमी पहले हुई। सिरोबागढ़ इलाके में खास तौर से बारिश के समय अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। बड़े पत्थर व मलबा क्षेत्र में गिरते रहते हैं और यह राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है।

निशंक ने बाद में कहा कि वह अच्छे व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के लिए सभी मौसम में सडक़ के लिए एक योजना बना रही है, सिरोबागढ़ की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP leader nishank vehicle briefly trapped in landslide debris
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former uttarakhand cm, senior bjp leader, ramesh pokhariyal nishank, landslide, bharatiya janata party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved