वाराणसी। जनपद के लंका थाना क्षेत्र में गोबर्धन लोटूवीर रोड स्थित रविनाथ मंदिर के पास बुधवार देर रात आपस में टकराए दो ट्रकों की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। वहीं दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक, इलाहाबाद जनपद के थाना धूमनगंज के जगन्नाथपुर निवासी सिपाही उदय सिह पुत्र जनम सिंह लंका थाने में नियुक्त थे। बताते हैं कि बुधवार रात करीब एक बजे सिपाही उदय सिंह और सिपाही संजय भारद्वाज रात्रि गस्त की डियूटी पर थे। दोनों बाइक से इलाके में गश्त कर रहे थे। अभी वह लोग गोर्बधन लोटूवीर रोड स्थित रविनाथ मन्दिर के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां दो ट्रक आपस में टकरा गये जिनकी चपेट पुलिस की बाइक भी आ गई और बाइक सवार आरक्षी उदय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं साथी आरक्षी संजय भारद्वाज घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक आरक्षी के परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस ने इस संबंध में थाना लंका पर मुकदमा दर्ज कर दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope