• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

4 अगस्त को उन्नाव जाएंगे अखिलेश, स्व.उमाशंकर चौधरी के परिजनों से करेंगे मुलाकात

akhilesh yadav will go to unnao to meet uma shankar choudhary family - Unnao News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव चार अगस्त को उन्नाव में पार्टी नेता उमाशंकर चौधरी के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने जाएंगे। पांच अगस्त को राजधानी लखनऊ में छोटे लोहिया माने जाने वाले दिवंगत जनेश्वर मिश्र की जयंती पर श्रद्धाजलि अर्पित करेंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चार अगस्त को उन्नाव जनपद में ग्राम अटवा नवांय, पुरवा थाना में सपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर चौधरी के निधनोपरांत उनके परिवार से संवेदना प्रकट करने जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यादव पांच अगस्त को सपा की मजबूती में आजीवन समर्पित रहने वाले अग्रिम पंक्ति के समाजवादी योद्धा 'छोटे लोहिया' दिवंगत जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर जनेश्वर पार्क , गोमतीनगर लखनऊ में मिश्र की मूर्ति पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-akhilesh yadav will go to unnao to meet uma shankar choudhary family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, go to unnao, meet uma shankar choudhary family, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, unnao news, unnao news in hindi, real time unnao city news, real time news, unnao news khas khabar, unnao news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved