सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले में जमाते इस्लामी हिन्द के तत्वावधान में मुस्लिम पर्शनल लॉ जागरूकता अभियान के अंतर्गत विषय मुस्लिम पर्शनल लॉ दरपेश चैलेन्जेज और हमारा उत्तरदायित्व पर विचारगोष्ठी में आए हुए मुस्लिम प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए जमाते इस्लामी हिन्द के ऑल इंडिया सेक्रेटरी मुहम्मद इकबाल मुल्ला ने कहा कि मुसलमान नौजवानों को फेसबुक, यू- ट्यूब, twitter, व्हाट्सप्पस आदि पर कोई भी चीज पोस्ट करने से पहले इस बात पर गौर करना चाहिये कि मेरी पोस्ट किसी अन्य धर्म या वर्ग के लोगों की भावनाओं को आहत तो नहीं कर रही है।
वेस्टर्न कल्चर ने घोला हमारे देश की सभ्यता में जहर
मग़रिबी मुमालिक (वेस्टर्न कल्चर) ने हमारे देश की सभ्यता में जहर घोला हैं। अब तो पश्चिमी सभ्यता में मर्द से मर्द शादी कर सकता है। ऐसे कानूनों का पुरजोर समर्थन हो रहा है। क्योंकि वहां की आम बोलचाल की भाषा लड़कियों के लिए जो बोली जाती है जैसे कॉलगर्ल, सेक्स वर्कर, गर्ल फ्रेंड्स आदि नामों से पुकारने में गर्व होता है। उनका रुख डिस्को बार और डिस्को क्लब में होता है। इस गंगा जमुनी तहजीब वाले मुल्क में भी पनप ही नहीं गयी बल्कि फैशन हो गया है। इस बुराई से हमें हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, जैन व बौद्ध आदि धर्मों के नौजवानो को सतही स्तर पर सेमिनॉर गोष्ठी के जरिए समझना होगा।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope