• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो भाईयों ने मिलकर किया बिहार की महिला से गैंगरेप

two brothers gang raped with women of Bihar in sambhal - Sambhal News in Hindi

संभल। संभल में बिहार के सुंदरगढ़ जिले की महिला के साथ दो सगे भाइयों ने मिलकर गैंगरेप किया। आपको बता दें कि महिला बरैली अपनी ससुराल से चंदौसी पहुंची। जहाँ टाटा मैजिक चालक के बातों में आ गई टाटा मैजिक चालक उसे अपने घर ले आया। वहां उसने अपने भाई के साथ मिलकर बारी बारी से गैंगरेप किया। किसी तरह महिला दोनों आरोपियों के चुंगुल से छूटकर 1090 की जिला कॉर्डिनेटर कर संगीत भार्गव के पहुंची। उसके बाद थाने में तहरीर दी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर टाटा मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई।

यूपी के संभल कोतवाली इलाके चंदौसी में बिहार के सुंदरगढ़ निवासी महिला का आरोप है कि उसकी शादी दो साल पहले बरेली जिला थाना अलीगंज के गांव में हुई थी। उसकी एक 9 साल की बेटी भी है लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ससुरालियों ने उसको प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। तंग आकर महिला अपने मायके जाने के लिए निकली थी किसी तरह डग्गामार वाहन से चंदौसी रेलवे स्टेशन आने के लिए टाटा मैजिक पर बैठ गई। टाटा मैजिक चालक ने महिला से बातचीत की तो महिला ने अपनी आप बीती सुना दी उसका फायदा उठाते हुए हमदर्दी दिखाई और महिला को अपने जाल में फंसाकर रात को अपने घर ले गया। जिस घर में कोई नहीं था कुछ देर बाद टैक्सी चालक ने अपने भाई बुला लिया और और फिर दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ से गैंगरेप किया महिला ने शोर मचाने की कोशिश तो दोनों आरोपियों उसे जान से मारने की धमकी दी।


सुबह किसी तरह महिला दोनों आरोपियों के चुंगल से निकलकर भाग निकली आसपास के लोगों से दोनों भाइयों के नाम पता किया। पीड़ित महिला हेल्पलाइन 1090 डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संगीता भार्गव के पास पहुंची। जिसके बाद 1090 डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संगीता भार्गव के हस्तक्षेप से कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रेप के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चालक का भाई भाजपा नेता फरार है।


आपको बता दें कि टैक्सी चालक ने महिला से ये कहा था की आप अकेली हो और बाहर की रहने वाली हो। आप मेरा यकीन करो और मेरे साथ मेरे घर चलो में आपको सुबह होते ही उड़ीसा की ट्रेन में बैठा दूंगा। जिससे आप सकुशल पहुंच सकेगी मगर महिला को नहीं पता था की जिसपर वो आँखे मूंदकर भरोसा कर रही है। उसकी इज्जत तो तार तार कर देगा।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। दुर्गेश भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता और उसके भाई सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया जबकि दुर्गेश फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-two brothers gang raped with women of Bihar in sambhal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two brothers gang raped with women of bihar in sambhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sambhal news, sambhal news in hindi, real time sambhal city news, real time news, sambhal news khas khabar, sambhal news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved