संभल। जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गम्मनपुरा में उस समय
हड़कम्प मच गया जब अचानक गाँव में 50 से अधिक बच्चों और ग्रामीणों की हालत
बिगड़ने लगी।सभी को मुरादाबाद के पाकबड़ा के एस एच अस्पताल में भर्ती कराया
गया है। जहां सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पहली नजर में
डॉक्टर इसे फ़ूड प्वॉइजनिंग बता रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल कल रात गाँव के बच्चों ने एक ठेले से चाऊमीन,पानी बताशे और चाट
खाई थी और यही नहीं कुछ सब घर ले गए। रात एक एक कर पहले बच्चों और फिर बड़ों
को उल्टी दस्त और बेहोशी आने लगी। जिससे हर घर में चीख पुकार मच गई। सभी को
पास के पाकबड़ा कस्बे के एस एच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सबकी
हालत नाजुक बनी हुई है।अस्पताल में ज्यादातर बच्चे भर्ती हैं।
अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक सभी फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार
हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में फ़ूड पॉइजिंग
से सम्भल स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कम्प मच गया,और कुछ को सरकारी अस्पताल
में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ गाँव के ही प्राथमिक अस्पताल में भर्ती हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में प्रदूषित पानी के कारण सभी की हालत बिगड़ी
है। क्योंकि सभी सरकारी नलों में पीला और गंदा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत
कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण
ग्रामीणों की जान पर बन आई।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope