पीलीभीत। बाघ ने मंगलवार को एक और किसान को दबोच लिया और अपना शिकार बना लिया। वह खेत में घास काटने गया था। साथ में गए बच्चों ने गांव जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी तब ग्रामीणों ने मौेके पर जाकर शव को कब्जे में लिया,तब तक बाघ अपना काम पूरा कर चुका था। ग्रामीणों के आक्रोश पर वन विभाग का कोई अधिकारी व कर्मी घंटों के बाद भी मौके पर जाने का साहस नहीं जुटा पाये। एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। तब जाकर दोपहर बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
पीलीभीत टाईगर रिजर्व की माला रेंज की वनकटी वीट के समीप ग्राम बिठौराखुर्द में आज खेत पर घास काटने गया था। उसके भातीजे साथ मैं थे। उसका खेत जंगल से सटा हुआ था। गन्ने में छिपे बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। बाघ उसे घसीटते हुए पडोस की झाडियां में ले गया। बच्चों ने ग्रामीणों को जाकर बाघ के हमले की जानकारी दी।
ग्रामीण शेष सिंह के अनुसार साढे नौ बजे गांव में यह सूचना पहुंची। सारे ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए खेतों की ओर दौड पडे। ग्रामीणों के मुताबिक झाडियों में दो शावक महीपाल के शव को खाने में जुटे थे। उसकी एक टांग तथा चेहरे का काफी मांस खा लिया था। ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग जलाकर शावकों को वहां से भगाया। किसी तरह ग्रामीणों ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पुलिस तथा वन विभाग को दी गई।
मौके पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह तथा सीओ सदर धर्म सिंह मार्छल तथा पीलीभीत, सुनगढी, न्यूरिया सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपजिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। उन्हांने आश्वस्त किया कि ग्रामीण के परिजनों को हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने वन अधिकारियों से वार्ता की।
विश्व प्रकृति निधि ने बाघ के हमले में मारे गए किसान महीपाल के परिजनों को दस हजार रूपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है। पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर पीलीभीत टाईगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने विश्व प्रकृति निधि की ओर से दस हजार रूपये की तात्कालिक सहायता नगद प्रदान की। विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर आक्रोश को देखते हुए यह सहायता पोस्टमार्टम हाउस पर दी गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope