नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला में हुई व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बीती 18 मई को थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला में अतुल सिंघल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई अंसुल सिंघल ने थाना बादलपुर में उनकी पत्नी अंजना के खिलाफ रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थाना बादलपुर के थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी को शनिवार को जनपद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope