नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के एक गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन ने 5 दिन पहले जेवर बुलंदशहर हाईवे पर कस्बे के एक स्क्रैब व्यापारी से लूट, गैंग रेप व हत्या का खुलासा नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घण्टे का समय लिया था। लेकिन 115 घण्टे से ज्यादा का समय बीत गया है और पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फ़ांसी की सजा दिए जाने की मांग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसान यूनियन का आरोप है कि पुलिस मामले को हल्के में ले रही है। आरोप है कि एक सप्ताह गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, पुलिस अभी तक बदमाशों को कोई सुराग तक नही लगा पाई है। यूनियन व कस्बे के नाराज लोग तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुऐ धरने पर बैठ गये और जमकर नारेबाजी की।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope