ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौरोमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा मार्ग पर शनिवार देर रात दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरीजों की हालत काफी गंभीर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
अमृतपाल सिंह ने कैसे सशस्त्र भारत-विरोधी बल को खड़ा किया, रेंज में आग्नेयास्त्रों का प्रशिक्षण दिया...यहां पढ़िए
नितिन गडकरी को धमकी भरे कॉल, महाराष्ट्र पुलिस ने कर्नाटक जेल का निरीक्षण किया
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 33.06 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Daily Horoscope