• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12 साल के लड़के की निर्मम हत्या

Ruthless murder of 12 year old boy in meerut - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके के पावली खास गांव मे कल से लापता एक 12 साल के लड़के की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। लड़के के शरीर पर ईंटों से कुचलने के निशान है साफ़ है कि उसे ईंट पत्थरों से हमला कर मारा गया है। मृतक का नाम फैजान है और वो कल से लापता चल रहा था। आज उसका शव गाँव के पास ही एक खंडर में मिला, शव पर तेज़ाब डालने की भी आशंका जताई जा रही है। उधर घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणो ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर मौके पर पुहंचे सीओ और थाना की पुलिस का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। फैजान की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या कारण रहा अभी स्पष्ट नहीं पा रहा है। बताया जा रहा है कि फैजान 5 वीं कक्षा का छात्र था। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruthless murder of 12 year old boy in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruthless, murder, 12 year old boy, meerut, up police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved