मेरठ। प्रदेश में जल्द ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया जाएगा। ये समिति प्रत्येक नगर निकाय, नगर निगम के हर वार्ड स्तर पर गठित की जाएंगी। यह कहना है नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव का। विकास कार्यों की समीक्षा करने मेरठ आए नगर विकास मंत्री ने जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दिलाने की बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सर्किट हाउस में एक बैठक में मंत्री ने नगर निगम से जुड़े अधिकारियों से पिछले 6 महीनों में किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा लिया। बैठक में नगर विकास मंत्री ने आम जनता से जुड़े मामलों का जल्द निस्तारण करने के भी आदेश दिए। गिरीश यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को हर हाल में सफल करना उनकी प्राथमिकता है। एक बार फिर मंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार आते ही सूबे की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, लेकिन बरसात के कारण सड़कों की हालत ठीक नहीं है, लेकिन जल्द ही सबको ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने बताया कि आगामी नगर निगम के चुनाव में स्वच्छ प्रशासन और जनता को न्याय उनका नारा होगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope