• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी इतिहास बदलना चाहती है लेकिन ये उनके बस की बात नहीं- अखिलेश

BJP wants to change history said Akhilesh Yadav in meerut - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ताजमहल को देखने दुनिया के ताकतवर राष्ट्रपति भी आते है। भाजपा का बस चले तो यह इतिहास भी बदल दें, किंतु उनके बस में यह नहीं है। मेरठ में सिवालखास के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी आर्शीवाद देने आये सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले साथ में ओपीएम (नशे की गोली) लेकर चलते है तथा मुद्दा नहीं होता वहां पर वह ओपीएम दे देते है।

यादव ने गुजरात चुनाव पर कहा कि वहां पर 5 सीटों से ज्यादा भागीदारी मिली तो वह जायेंगे।उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी ने उन्हें नही बुलाया है। बसपा प्रमुख मायावती से गठबंधन पर सपा प्रमुख ने कुछ नहीं कहा। नोटबंदी व जीएसटी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे भयावह बेरोजगारी फैली है। उन्होंने कहा कि आगरा जैसी सड़क पीएम भी नहीं बना पायेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बनाई सड़कों पर फाइटर प्लेन उतर रहे हैं। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल जायेंगे तो इससे समाजवादी सबसे ज्यादा खुश होंगे। उन्होंने कहा कि सूबे की डबल इंजन वाली सरकार ने आशा, रसोईया, किसानों, और गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है।


निकाय चुनाव पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव अकेले सिंबल पर लडेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि वह मेयर जितायेंगे तो एक बड़ा संदेश जायेगा।अयोध्या राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम संविधान और कोर्ट का सम्मान करते है। जो करेगा कानून करेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे परिवार का चक्कर छोड़े और वह अपने पर ध्यान दें। बता दें की पिछले दिनों पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी का निकाह हुआ था जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज नवविवाहिता को आर्शीवाद देने के लिये यहां पर आये थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से निकाय चुनाव को लेकर भी काफी देर तक चर्चा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP wants to change history said Akhilesh Yadav in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp wants to change history said akhilesh yadav in meerut, akhilesh yadav, up nikay chunaav, up gogerment, samjawadi party, meerut latest news, meerut update news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved