• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसा, बसपा ने धनबल का आरोप लगाया

Yogi taunts SP-BSP alliance, BSP alleged money power - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एक बार फिर सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने देर रात प्रेस कान्फ्रेंस में बसपा पर इशारा करते हुए कहा कि सपा का अवसरवादी चेहरा एक बार प्रदेश की जनता ने देखा है। समझदार के लिए यही अवसर है कि वह ठोकर लगते ही खाई में गिरने से बचा ले। सपा का अवसरवादी चेहरा जनता ने देखा। एसपी दूसरो से ले सकती है। अपना दल विधायक दल की नेता, राजभर पार्टी के विधायक और निर्दलीय विधायक व अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने वालों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

भाजपा ने धनबल का उपयोग किया-सतीश मिश्रा

इस बीच बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा का कहना है कि भाजपा ने धनबल का उपयोग किया। बसपा के दो विधायकों को जेल से वोट डालने से रोका गया। पार्टी के दो एमएलए को पुलिस के बल उठवा लिया गया। काउंटिग में धांधली की गई। निर्वाचन अधिकारी ने बड़े पैमाने पर धांधली की गई। दो विधायकों के वोट अवैध थे जिसे सत्ता पक्ष के प्रत्याशी के समर्थन में डलवा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच दलित विरोधी है। उन्होंने दलित उम्मीदवार को धनबल का उपयोग करके हराया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi taunts SP-BSP alliance, BSP alleged money power
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up rajyasabha election result cm yogi taunted, press conference, sp-bsp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved