• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP के 3 शहर स्मार्ट सिटी में, योगी ने आभार जताया

Yogi expressed gratitude on 3 cities of UP included in Smart City list - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश के और तीन शहरों को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू के साथ ही केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चयनित नगरों के विकास के लिए तत्परता से काम शुरू कर उन्हें समय से पूरा कराने का हर संभव प्रयास करेगी।

ज्ञात हो कि प्रदेश के जिन तीन नगरों को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है, उनमें वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का शहर झांसी, क्राफ्ट नगरी अलीगढ़ एवं संगम नगरी इलाहाबाद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ वाराणसी, कानपुर व आगरा को पहले ही सूचीबद्घ किया जा चुका है। मिशन के अनुरूप इन नगरों में कई परियोजनाओं को अंतिम रूप देने की कार्रवाई तेजी से चल रही है।

लखनऊ में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के साथ संपन्न बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश के अन्य नगरों को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आच्छादित कराने के लिए संभावित नगरों में तैयारी शुरू करने की बात कही गई थी।

उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि वेंकैया नायडू ने अपने आश्वासन के अनुरूप मिशन के तहत चयनित किए जाने वाले संभावित नगरों पर गंभीरता से विचार करते हुए इन्हें स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी है।

योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शामिल नगरों में आधारभूत सुविधाओं एवं सेवाओं का विकास मानक के अनुरूप कराने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन नगरों के विकास में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने में कतई नहीं हिचकेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराए गए कार्यो एवं उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के परिणामस्वरूप नगरों की स्थिति में पर्याप्त सुधार होगा, जिससे यहां के निवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi expressed gratitude on 3 cities of UP included in Smart City list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, expressed, gratitude, 3 cities, up, smart city, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved