• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अयोध्या लगातार प्रहार झेलती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा:योगी

अयोध्या। दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अयोध्या ने देश को मानवता के कल्याण के लिए सब कुछ दिया है। इस दीपावली का उत्सव देश और दुनिया को अयोध्या ने दिया। उन्होंने कहा इसके बावजूद अयोध्या लगातार प्रहार झेलती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लोग अयोध्या के बारे में नकारात्मक चर्चा बंद करके इसे सही मायने में समझने की कोशिश करें। जिस गरीब के घर में कभी रसोई गैस का चूल्हा न जला हो, अगर उसके घर में रसोई गैस का चूल्हा जलता है तो वही रामराज्य है। विकास एक माध्यम है समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को जोडऩे के लिए।

योगी ने कहा अयोध्या को शंका की नजर से देखना बंद होना चाहिए। 135 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या में सरकार की योजनाएं तैयार हुई। हमने अयोध्या को नगर निगम बनाया। इंडोनेशिया से यहां आए रामलीला कलाकार मुस्लिम हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त बन रहा है। वो रावण-राज्य था जहां चेहरे, जाति के आधार भेदभाव होता था। हम अयोध्या को 24 घंटे बिजली देने को तैयार हैं। इससे पहले रामकथा पार्क में सीएम योगी ने राम का राज्याभिषेक किया। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, डेप्युटी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर लाखों की संख्या में दीप सजे हुए हैं।

सीएम योगी सहित लगभग सभी मंत्री यहां पर पौराणिक कथाओं में वर्णित त्रेतायुग जैसी दिव्य दीपावली मनाने के लिए पहुंच गए हैं। इससे पहले हेलिकॉप्टर को पुष्पक विमान का रूप दिया गया, जिस पर बैठकर राम, सीता और लक्ष्मण रामकथा पार्क पहुंचे। राम, सीता और लक्ष्मण का सीएम योगी ने वहां माला पहनाकर स्वागत किया। राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी ने उनकी आरती भी उतारी।आसमान से पुष्प वर्षा के बीच समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए। शोभा यात्रा के लिए राम की पैड़ी के अलावा सरयू घाटों की रंगाई करके इन्हें और खूबसूरत बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi Adityanath is addressing people in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diwali 2017, up governor, ram naik, up cm, yogi adityanath, pradhan mantri awas yojana, ayodhya, diwali celebrations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved