• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, 6 महीने की उपलब्धियों का किया बखान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक ओर जहां अपने सरकार की छह महीने की उपलब्धियों का बखान किया, वहीं पिछली सरकारों पर भी जमकर पलटवार किया। उन्होंने किसान फसल ऋणमोचन योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ट्वीट पर चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश को किसान की सही परिभाषा नहीं मालूम है, इसीलिए वह उनका मजाक उड़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को लोकभवन में अपनी सरकार के कार्यकाल का छह माह पूरा होने के बाद ब्यौरा पेश कर रहे थे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ$ दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी थे। योगी ने कहा, ‘‘भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हो गया है। अब यहां पर जनमानस अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हमारे कार्यकाल में पुलिस का मनोबल बढ़ा और बदमाशों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस की उनसे आमने-सामने मुठभेड़ होने लगी। दर्जनभर से अधिक बदमाश मारे गए हैं और दो दर्जन से अधिक जेल में बंद हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश में पुलिस का मनोबल बढ़ाना चुनौती थी। हमने इसको स्वीकार किया और आज यहां पुलिस फ्रंट पर आकर काम कर रही है। भाजपा की सरकार सरकार बनने के बाद प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। प्रदेश में निवेश फ्रेंडली माहौल नहीं था। उत्तर प्रदेश में बीते 15 वर्ष से अराजकता थी। छह महीने में 431 से अधिक मुठभेड़ हुईं, जिनमें 17 अपराधी मार गिराए गए। इसके साथ ही 69 अपराधियों की संपत्ति जब्त की गई।’’उन्होंने कहा, ‘‘आम जनमानस आज सुरक्षित महसूस कर रहा है। यहां पर हमारे छह महीने के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। प्रचंड बहुमत के अनुरूप हमारी कार्य पद्धति हो, ऐसी कार्यप्रणाली की जरूरत थी। उसको करके दिखाया है। हमने नैतिक जिम्मेदारी के साथ छह माह की सरकार का लेखा जोखा पेश किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 33 लाख अपात्र राशन कार्डों को निरस्त कर पात्रों को राशन कार्ड दिया। इसके साथ ही 5000 से ज्यादा क्रय केंद्र खोले हैं। 33 लाख अपात्र राशन कार्डों को निरस्त कर पात्रों को राशन कार्ड दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस वर्ष 10 लाख नौजवानों को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। युवाओं को प्रदेश में नौकरी के लिए काम किया जा रहा है। रोजगार के लिए छह महीने में पुलिस भर्ती प्रक्रिया बढ़ाई गई है। प्रदेश में इससे पहले तक नौकरियों में धांधली और अराजकता का माहौल था। हम आने वाले समय में पुलिस विभाग में 1.5 लाख भर्तियां करेंगे।’’उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘हम प्रदेश में एक अक्टूबर से सचिवालयों को ई-ऑफिस से जोडऩे जा रहे हैं। जो आम जन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। हमने हर किसान को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का ऐलान किया है। हमने दस हजार सोलर पंप दिया है। प्रदेश में गन्ना किसानों का 95 फीसदी से अधिक भुगतान हो चुका है।’’ योगी ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए आलू का पहली बार समर्थन मूल्य जारी हुआ है। किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है, किसानों का विश्वास जाग्रत किया है। सरकार 22 करोड़ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi Adityanath government Completes 6 Months
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh government, yogi adityanath government completes 6 months, yogi government report card, six months, up cm, uttar pradesh chief minister, yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved