लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने
स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को मिलकर
धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, "हमें आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। जिन वीरों ने इसके लिए अपना बलिदान दिया उनको हम नमन करते हैं।"
अखिलेश
ने कहा, "देश के समक्ष आज भी कई आंतरिक और बाह्य चुनौतियां हैं, हमें उनका
मुकाबला करते हुए एक शक्तिशाली एवं समृद्धिशाली समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष
भारत का निर्माण करना है। हमें ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें आम आदमी
सद्भाव, समानता और सम्मान के साथ जीवन जी सके।"
आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope