नई दिल्ली। यूपी के महोबा शहर के पास कुलपहाड़ में महाकौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा गुरुवार सुबह हुआ। अपुष्ट खबरों के मुताबिक इस हादसे में करीब 150 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
डीएम हालात का जायजा लेने के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गए हैं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जबलबुर से दिल्ली जा रही इस ट्रेन के डिब्बे करीब 2.30 बजे पटरी से उतर गए। फिलहाल रेल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope