• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में कानून व्यवस्था बना मजाक, जनता को बस 2019 का इंतजार है: सपा

UP people are just waiting for 2019 said SP leader rajender choudhry - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के राज में कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि भाजपा के कानून व्यवस्था सुधारने के दावों में कोई दम नहीं रह गया है। अपराध थम नहीं रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर पुलिस बल पर हमलावर हैं। पार्टी का कहना है कि जनता सबकुछ देख रही है। उसको बस 2019 का इंतजार है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को कहा, "लखनऊ में भी अपराध कम नहीं हो रहे हैं। हर रोज हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। संगीन अपराधों के खुलासे में पुलिस असफल नजर आती है। वरिष्ठ नागरिकों तक को सुरक्षा नहीं मिलती है। महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है।"

चौधरी ने कहा, "नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने रोजी-रोटी और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में तनिक भी प्रयास नहीं किया है। इसका सारा जोर समाजवादी सरकार की बुराई करने और उसकी जनहित की योजनाओं को अपने दुष्प्रचार का शिकार बनाने में रहा है।"

सपा सचिव ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए उप्र डायल 100 की व्यवस्था की थी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन स्थापित की थी। इनसे अपराधों पर अंकुश लगा था, लेकिन इसे भाजपा ने सरकार में आते ही बर्बाद कर दिया।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP people are just waiting for 2019 said SP leader rajender choudhry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up people, up just waiting for 2019, 2019 lok sabha election, sp leader rajender choudhry, samajwadi party, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved