लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद प्रतापगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की अार्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा हादसे में गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्हाेंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope