लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 30 मार्च (गुरुवार) को
विधानसभा मंडप में होगा।
विधानसभा
के विशेष सचिव प्रमोद कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के उपरांत
17वीं विधानसभा के सदस्यों के
लिए विधान भवन में मध्याह्न् भोज की व्यवस्था की गई है।
जोशी ने बताया कि उप्र विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन
नियमावली, 1958 के नियम-5 के अनुसार
सदस्यों के लिए यह आवश्यक है कि सदन में अपना स्थान ग्रहण करने से पूर्व सभा के
सदस्य के रूप में शपथ-ग्रहण अथवा प्रतिज्ञान कर लें।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के
वरिष्ठ नेता एवं विधायक हृदय नारायण दीक्षित ने अपना नामांकन कर दिया। इस मौके पर
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सहित भाजपा के कई विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री
भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope