• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली छाई, तापमान में गिरावट

Temperature fall in Uttar Pradesh, Partly cloudy from the morning - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में पारा और कम होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे और आंशिक बदली का असर रहेगा। कोलकाता में आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन में बदली का असर दिखाई देगा, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, दिन में कई जिलों में कोहरे का असर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20़ 1 डिग्री, बनारस का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 17 डिग्री और झांसी का 20़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Temperature fall in Uttar Pradesh, Partly cloudy from the morning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: temperature fall in uttar pradesh, partly cloudy, weather news, cold weather, weather department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved