लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश भी करते हैं। योगी के यूपी सीएम बनने के बाद लोगों को उनसे काफी आस है। यही कारण है कि उनके जनता दरबार में काफी भीड उमडती है। बुधवार को भी योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में बडी संख्या में लोग पहुंचे।
लोगों की संख्या अधिक होने से वहां अफरा तफरी मच गई। फरियादियों की भीड काफी ज्यादा थी। सीएम आवास के गेट पर बडी संख्या में फरियादी इकट्ठा हो गए। इसी दौरान अंदर जाने को लेकर लोगों में हलचल मच गई। सब लोग अंदर जाने की जल्दी करने लगे। भारी भीड होने के चलते सीएम आवास के गेट पर अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। इस अफरा तफरी में कछ लोग जमीन पर भी गिर गए।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope