• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में तेज आंधी व बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

relief from hot weater in up after rain - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज आंधी और बूंदाबांदी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज किए गए जाने की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि पूर्वी उप्र में साइक्लोनिक परिस्थति का निर्माण होने से वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसलिए पिछले दो दिनों से उमस बढ़ गई थी। बुधवार को बारिश और तेज ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से भी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन में लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-relief from hot weater in up after rain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: relief, hot weater, up, after rain, lucnow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved