लखनऊ। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि राज बब्बर को साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी सूत्रों की माने तो करीब दो महीने पहले ही राज बब्बर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहते थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका में ही रहना चाहते हैं जिससे कि देश भर में घूमकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान भी उनके इस प्रस्ताव से सहमत दिख रही है, हालांकि वह नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक अपना काम करते रहेंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी ब्राह्मण नेता पर दांव लगा सकती है। इस पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम चर्चा में है। वहीं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नामों को लेकर अंदरखाने में चर्चा जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope